हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 212 अंक उछला
घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में रहे। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा और निफ्टी करीब 80 अंक ऊपर कारोबार करता नजर आया। बीएसई…

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में रहे। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा और निफ्टी करीब 80 अंक ऊपर कारोबार करता नजर आया।
बीएसई सेंसेक्स 212.41 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 72,594.88 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 79.70 अंक यानी 0.35 फीसदी चढ़कर 22,635.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और कुछ अन्य प्रमुख शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। कोटक महिंद्रा बैंक और बीएसई के शेयर करीब तीन फीसदी तक मजबूत हुए।
इससे पहले सोमवार को भी बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 472.77 अंक चढ़कर 72,382.47 और निफ्टी 133.80 अंक बढ़कर 22,555.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव
सोने और चांदी की(Gold prices) कीमतों में लगातार चार दिनों तक गिरावट रहने के बाद अब तेजी देखने को मिल रही है। पिछले चार दिनों में सोने के भाव में करीब 3,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई थी। अब बाजार में कीमतों ने फिर…
इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड
FSSAI Action: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामले में तीन कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। इनमें ‘प्रियागोल्ड’ बिस्कुट बनाने वाली ‘सूर्या फूड एंड…
