गोल्ड की कीमतों में उछाल, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में 24 और 22 कैरेट सोना 1,370 से 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। दूसरी ओर चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह दिल्ली में 1,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
तेजी के बाद देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,26,570 से 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,16,010 से 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है।
बड़े शहरों में सोने के भाव
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरेट सोना 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,570 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
अहमदाबाद, भोपाल और पटना में भी तेजी
अहमदाबाद, भोपाल और पटना के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,26,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,16,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,26,570 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने की कीमतों में तेजी के बावजूद चांदी के भाव में आज स्थिरता बनी हुई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
