विश्व जागरण
Top News

Share Market: सेंसेक्स में बड़ी गिरावट, निफ्टी 22,600 के नीचे

Bindu Mishra
October 28, 2026
1 min read
Share Market: सेंसेक्स में बड़ी गिरावट, निफ्टी 22,600 के नीचे

शेयर बाजार में आज यानी 28 अक्टूबर को गिरावट है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ने ही कमजोर शुरुआत की है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में, सेंसेक्स 73,606.75 पर और निफ्टी 50, 22,678 पर बंद हुआ था। एनर्जी, IT और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 95.02 पर खुला, जबकि मंगलवार को यह 95.12 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 के शुरुआती संकेतकों में से एक, ‘गिफ्ट निफ्टी’ ने आज बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत दिए। यह पिछले बंद भाव 22,812 के मुकाबले 98.5 अंक गिरकर 22,713.50 पर खुला।

मंगलवार, 27 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) खरीदार बन गए और उन्होंने 4,240.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) विक्रेता बन गए और उन्होंने 1,250.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें