Gold Price Today: सोना 1,980 रुपये तक सस्ता, चांदी स्थिर

घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में चेन्नई को छोड़कर देश के ज्यादातर बाजारों में सोना 1,820 से 1,980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। चेन्नई में भी सोने के भाव नीचे आए, लेकिन यहां गिरावट अपेक्षाकृत कम रही। दूसरी ओर, चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन स्थिर बनी हुई है।
24 कैरेट सोना 1.47 लाख रुपये के आसपास
कीमतों में गिरावट के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,46,070 से 1,47,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,890 से 1,34,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है।
चांदी की बात करें तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है। यानी सोने के खरीदारों को राहत मिली है, जबकि चांदी के भाव में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ।
दिल्ली से लखनऊ तक सोने के ताजा भाव
दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,46,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,070 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,33,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,46,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। लखनऊ में भी दिल्ली के समान भाव दर्ज किए गए हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,46,220 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चेन्नई में सबसे ज्यादा भाव
चेन्नई के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,46,070 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,33,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
सोने की कीमतों में आई गिरावट के बीच खरीदारों की नजर अब बाजार के अगले रुझान पर रहेगी। अलग-अलग शहरों में स्थानीय करों और अन्य शुल्कों के कारण अंतिम खुदरा कीमतों में अंतर हो सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव
सोने और चांदी की(Gold prices) कीमतों में लगातार चार दिनों तक गिरावट रहने के बाद अब तेजी देखने को मिल रही है। पिछले चार दिनों में सोने के भाव में करीब 3,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई थी। अब बाजार में कीमतों ने फिर…
इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड
FSSAI Action: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामले में तीन कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। इनमें ‘प्रियागोल्ड’ बिस्कुट बनाने वाली ‘सूर्या फूड एंड…
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 212 अंक उछला
घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में रहे। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा और निफ्टी करीब 80 अंक ऊपर कारोबार करता नजर आया। बीएसई…
