हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची
चंडीगढ़। भारतीय सेना में चार साल की सेवा पूरी कर हरियाणा लौटने वाले हर अग्निवीर को राज्य सरकार नौकरी देगी। हरियाणा सरकार के पास लौटने वाले अग्निवीरों की सूची पहुंच चुकी है और उन्हें विभिन्न विभागों में नौकरी देने को…

चंडीगढ़। भारतीय सेना में चार साल की सेवा पूरी कर हरियाणा लौटने वाले हर अग्निवीर को राज्य सरकार नौकरी देगी। हरियाणा सरकार के पास लौटने वाले अग्निवीरों की सूची पहुंच चुकी है और उन्हें विभिन्न विभागों में नौकरी देने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर चुके हैं।
नायब सरकार का ताजा फोकस अग्निवीरों के लिए नौकरियों में केवल आरक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उपलब्ध सरकारी पदों के साथ उन्हें जोड़कर नौकरियां देने की व्यवस्था तैयार करने पर है।
अग्निवीरों के लिए सरकारी भर्तियों में आरक्षण और आयु में छूट
हरियाणा सरकार ने जुलाई 2024 में ही अग्निवीरों के लिए सरकारी भर्तियों में क्षैतिज (होरिजेंटल) आरक्षण और आयु में छूट की घोषणा कर दी थी। इसके तहत ग्रुप-सी की सिविल सीधी भर्तियों में पांच प्रतिशत और ग्रुप-बी में एक प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रविधान किया गया था। पुलिस, वन रक्षक, जेल वार्डर और माइनिंग गार्ड के पदों पर 10 प्रतिशत आरक्षण घोषित किया गया था।
इसके बाद सरकार ने अप्रैल 2025 में कुछ पदों पर आरक्षण बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का फैसला किया। 2026 में यह व्यवस्था और विस्तारित हुई। मौजूदा प्रविधान के तहत पुलिस कॉन्स्टेबल, आईआरबी और एसडीआरएफ कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर, माइनिंग गार्ड, वाइल्ड लाइफ गार्ड तथा फायर आपरेटर-कम-ड्राइवर जैसे पदों पर 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रविधान किया गया है।
एक सितंबर से हुई लागू
अन्य संबंधित ग्रुप-सी पदों में पांच प्रतिशत और कौशल-विशेषज्ञता से जुड़े ग्रुप-बी पदों में एक प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान है। यह व्यवस्था एक सितंबर 2026 से लागू हुई है। अब सरकार ने इस आरक्षण को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों से पदवार और श्रेणीवार रिक्तियों का ब्योरा मांगा है। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए एचपीएससी और एचएसएससी के माध्यम से प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सरकारी विभागों से पूछा गया है कि अग्निवीरों के लिए कितने पद उपलब्ध हैं और किस श्रेणी में कितनी रिक्तियां हैं।
हरियाणा में हर अग्निवीर को मिलेगी नौकरी: CM नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि हरियाणा सरकार हर अग्निवीर को नौकरी देने पर विचार कर रही है। उन्होंने सिंगापुर से लौटते ही ऐसे अग्निवीरों की सूची देखी और उन्हें विभिन्न विभागों में नौकरियां देने की हर संभावना पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
उन्होंने कहा कि हमने सैद्धांतिक रूप से यह तय कर लिया है कि अग्निवीरों को कहां और किस तरह से समायोजित किया जाना है। हरियाणा से 2022-23 में 2,227 और 2023-24 में 2,893 अग्निवीर सेना में भर्ती हुए थे। पहले बैच के चार साल पूरे होने के बाद राज्य सरकार ने अगस्त से विभागवार रिक्तियां जुटाने की कवायद तेज की है।
दो साल में 47 हजार युवाओं को मैरिट पर पक्की नौकरियां
मुख्यमंत्री ने बताया कि अपने दो साल के कार्यकाल में अब तक करीब 47 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। 2024 में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही करीब 25 हजार चयनित युवाओं को नियुक्तियां देने की प्रक्रिया पूरी की गई थी। अब करीब साढ़े पांच हजार पदों पर पुलिस की भर्ती चल रही है और साढ़े आठ हजार पदों पर अन्य भर्तियों के लिए पेपर कंडक्ट कराए जा रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
चंडीगढ़ (Chandigarh) में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला लगातार चर्चा में है। पहले सेक्टर-56, सेक्टर-33डी, सेक्टर-19सी और सेक्टर-23 के सरकारी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की जानकारी सामने आई थी। अब आठ…
हरियाणा में ड्रोन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा, रूसी कंपनियों के साथ 2 प्रोजेक्ट्स पर बनी बात
चंडीगढ़। हरियाणा को वैश्विक स्तर पर ड्रोन निर्माण का प्रमुख केंद्र ग्लोबल ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश सरकार और रूस की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई…
त्योहारों पर हरियाणा सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा ₹15 हजार का एडवांस
चंडीगढ़। त्योहारों के बीच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने राहत दी है। सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में स्थायी या अस्थायी आधार पर लगे नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 15 हजार रुपये…
उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा
हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नोएडा एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर…
