विश्व जागरण
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा के निधन पर CM नायब सैनी ने जताया शोक

Bindu Mishra
October 31, 2026
2 min read
वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा के निधन पर CM नायब सैनी ने जताया शोक

पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित शख्सियत को खोया : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ पत्रकार  ओ.पी. शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा (ओ.पी. शर्मा) के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित शख्सियत को खो दिया है। उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। स्वर्गीय ओ.पी. शर्मा हिसार जिला के धांसू गांव के रहने वाले थे। हिसार में पत्रकारिता करने के बाद इन दिनों वो चंडीगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पत्रकारिता कर रहे थे।

वहीं, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ आदित्य दहिया ने भी वरिष्ठ पत्रकार ओ.पी. शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन की सूचना अत्यंत दुखद और मन को व्यथित करने वाली है। उनके जाने से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी और कर्मठ पत्रकार के साथ-साथ एक हंसमुख एवं मिलनसार साथी को भी खो दिया है।

उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें