हरियाणा में ड्रोन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा, रूसी कंपनियों के साथ 2 प्रोजेक्ट्स पर बनी बात
चंडीगढ़। हरियाणा को वैश्विक स्तर पर ड्रोन निर्माण का प्रमुख केंद्र ग्लोबल ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश सरकार और रूस की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई…

चंडीगढ़। हरियाणा को वैश्विक स्तर पर ड्रोन निर्माण का प्रमुख केंद्र ग्लोबल ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है।
प्रदेश सरकार और रूस की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में रक्षा, कृषि और व्यावसायिक उपयोग के लिए अत्याधुनिक ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग, विदेशी निवेश, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत-रूस औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई है।
दो बड़ी तकनीकी परियोजनाओं पर सहयोग प्रस्तावित
इस बैठक के दौरान हरियाणा में दो प्रमुख तकनीकी परियोजनाओं को लेकर परस्पर सहयोग पर सहमति बनी है। परियोजना के तहत भारी पेलोड उठाने और लंबी दूरी के संचालन के लिए अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर ड्रोन का निर्माण किया जाएगा। वहीं, जीपीएस-मुक्त (GPS-denied) वातावरण में भी सटीक और सुरक्षित काम करने में सक्षम उन्नत ड्रोन तकनीक
गौरतलब है कि है कि 9 सितंबर 2025 को सिसाय में ‘ड्रोन सिटी’ की आधारशिला रखी गई थी। वर्तमान में यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी तरह से संचालन में है और वैश्विक ड्रोन कंपनियों के साथ साझेदारी व उत्पादन के लिए तैयार है।
800 युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
इस पहल से न केवल प्रदेश में अत्याधुनिक और हाई-टेक उद्योगों का विस्तार होगा, बल्कि लगभग 800 युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होने की भी संभावना है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
चंडीगढ़ (Chandigarh) में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला लगातार चर्चा में है। पहले सेक्टर-56, सेक्टर-33डी, सेक्टर-19सी और सेक्टर-23 के सरकारी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की जानकारी सामने आई थी। अब आठ…
त्योहारों पर हरियाणा सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा ₹15 हजार का एडवांस
चंडीगढ़। त्योहारों के बीच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने राहत दी है। सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में स्थायी या अस्थायी आधार पर लगे नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 15 हजार रुपये…
उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा
हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नोएडा एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर…
माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर…
