विश्व जागरण
Top News

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

पंचकूला। धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानी को समझते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए हैं। प्रदेश की मंडियों में शुरू हुई फसल खरीद प्रक्रिया को रिव्यू करते हुए सीएम ने…

VishwajagranVishwajagran
October 9, 2026
2 min read
हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

पंचकूला। धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानी को समझते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए हैं। प्रदेश की मंडियों में शुरू हुई फसल खरीद प्रक्रिया को रिव्यू करते हुए सीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

नायब सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि सरकार धान और बाजरे की खरीद के साथ तत्काल उठान सुनिश्चित करेगी। फसल खरीद और भुगतान के किसी भी स्तर पर किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार मंडियों में धान और बाजरे की सुचारू खरीद के साथ-साथ फसलों के तत्काल उठान की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

बाजरे का एमएसपी 2300 रुपये

नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में अब तक पांच लाख क्विंटल धान खरीदा गया है। इसी के साथ मंडियों में आवक बढ़ाने के साथ उठान की गति बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार किसानों को बाजरे के लिए 2300 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी सुनिश्चित करेगी। सीएम ने कहा कि खुले बाजार मे 2300 से अधिक भाव मिलने पर 2900 रुपये एमएसपी भावान्तर भरपाई की जाएगी।

किसानों को भावान्तर भरपाई योजना के तहत किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ मिलेगा। वहीं, बाजरे की खरीद निजी डीलरों के माध्यम से भी जारी रहेगी।

मंडी में खरीद व्यवस्था की निगरानी करेंगे एचसीएस

सीएम ने कहा कि हर मंडी में खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए HCS स्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।  प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा कर खरीद और उठान व्यवस्था की रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की बची धान को लेकर राइस मिलर्स के लिए विभागीय टीम गठित की गई थी।  व्यापारियों की सुविधा के लिए 2777 प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

चंडीगढ़ (Chandigarh) में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला लगातार चर्चा में है। पहले सेक्टर-56, सेक्टर-33डी, सेक्टर-19सी और सेक्टर-23 के सरकारी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की जानकारी सामने आई थी। अब आठ…

हरियाणा में ड्रोन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा, रूसी कंपनियों के साथ 2 प्रोजेक्ट्स पर बनी बात

चंडीगढ़। हरियाणा को वैश्विक स्तर पर ड्रोन निर्माण का प्रमुख केंद्र ग्लोबल ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश सरकार और रूस की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई…

त्योहारों पर हरियाणा सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा ₹15 हजार का एडवांस

चंडीगढ़। त्योहारों के बीच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने राहत दी है। सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में स्थायी या अस्थायी आधार पर लगे नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 15 हजार रुपये…

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नोएडा एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर…