चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स
घर में लगा पंखा (Ceiling Fan) सबसे ज्यादा गंदा हो जाता है। क्योंकि इसका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है, जिसकी वजह से पंखा धूल को खींच लेता है और ज्यादा समय तक क्लीनिंग न होने की वजह से पंखा बहुत गंदा भी दिखने लगता है।…

घर में लगा पंखा (Ceiling Fan) सबसे ज्यादा गंदा हो जाता है। क्योंकि इसका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है, जिसकी वजह से पंखा धूल को खींच लेता है और ज्यादा समय तक क्लीनिंग न होने की वजह से पंखा बहुत गंदा भी दिखने लगता है। जिसे साफ करना सबसे ज्यादा मुश्किल काम होता है। इसकी साफ सफाई करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीकों को अपनाते हैं, लेकिन फिर भी ये पूरी तरह से साफ नहीं हो पाता। यहां हम आपको पंखे पर जमा गंदगी को साफ करने की ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे अपनाकर ये चुटकियों में साफ हो जाएगा।
सबसे पहले करें ये काम-पंखा साफ करने के लिए सबसे पहले एक सूखे कपड़े से डस्ट को साफ कर दें। पंखे (Ceiling Fan) की पंखड़ी को ऊपर नीचे दोनों तरफ से अच्छी तरह से साफ करें।
फिर करें ये काम-अब एक गीला कपड़े लें और फिर इसकी मदद से भी पंखे (Ceiling Fan) को साफ करें। इस स्टेप में कोशिश करनी है कि आप पंखे को गीला कर दें।
क्लीनिंग स्प्रे का करें इस्तेमाल-क्लीनिंग स्प्रे से सारी गंदगी तुरंत साफ हो जाती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पंखे (Ceiling Fan) पर इसे अच्छे से स्प्रे करें और फिर कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर 10 मिनट के बाद ब्रश की मदद से इसे साफ करें। जब आप ब्रश से साफ कर लें तो फिर इसे गीले कपड़े से साफ कर दें।
अंत में करें ये काम-पंखे (Ceiling Fan)की शाइन के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक सूती कपड़े पर सरसों का तेल लगाएं और फिर इस कपड़े से पंखे को पोंछ दें।
क्लीनिंग स्प्रे कैसे तैयार करें
क्लीनिंग स्प्रे घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक लीटर पानी में 3-4 चम्मच बोरेक्स पाउडर डाल दें और फिर अच्छे से मिक्स कर दें। अब इस मिक्स में नींबू के रस डालें और फिर इसे अच्छे से मिक्स करें। फिर इसे स्प्रे बोतल में भर लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण
Karwa Chauth 2026: अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ व्रत इस साल 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। सुहागन…
अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त
Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी तिथियों का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इन दिनों मां दुर्गा की पूजा के साथ कन्या पूजन, हवन और व्रत पारण जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।…
दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर को मनेगी दीपावली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस बार…
दुर्गाष्टमी या महानवमी, कब करें कन्या पूजन? जानें सही दिन और मुहूर्त
Kanya Puja 2026 Date: इस साल दुर्गाष्टमी और महानवमी एक ही दिन यानी 19 अक्टूबर, सोमवार को पड़ रही हैं। ऐसे में अगर नवरात्रि के नौ दिनों तक कन्या पूजा करना संभव नहीं है तो 19 अक्टूबर को विधि-विधान से कन्या पूजा की जा सकती…
