विश्व जागरण
Top News

बाबा बंदा सिंह बहादुर के जन्म दिवस पर पंजाब विधानसभा स्पीकर ने किया नमन

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने आज महान सिख योद्धा और जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के पावन जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा के फूल अर्पित किए। स्पीकर संधवां ने लोगों को इस महान जरनैल…

VishwajagranVishwajagran
October 16, 2026
2 min read
बाबा बंदा सिंह बहादुर के जन्म दिवस पर पंजाब विधानसभा स्पीकर ने किया नमन

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने आज महान सिख योद्धा और जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के पावन जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा के फूल अर्पित किए।

स्पीकर संधवां ने लोगों को इस महान जरनैल द्वारा दिखाए गए सत्य, न्याय और निःस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने सिख कौम और समूची मानवता के लिए अनुपम सेवा निभाई—उनकी अनूठी कुर्बानियां और बहुमूल्य योगदान इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है।

स. संधवां ने कहा, “बाबा बंदा सिंह बहादुर जी एक महान योद्धा थे, जिन्होंने जुल्म के विरुद्ध लड़ने, मानवीय अधिकारों की रक्षा और दबे-कुचले वर्गों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अपना समूचा जीवन समर्पित कर दिया।” उन्होंने पंजाब में पहले स्वायत्त सिख राज्य के संस्थापक के रूप में बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की ऐतिहासिक भूमिका का जिक्र करते हुए विशेष तौर पर उनके क्रांतिकारी भूमि सुधारों को याद किया, जिनके माध्यम से जालिमाना जमींदारा प्रथा का खात्मा करके गरीब काश्तकारों और किसानों को जमीन के मालिकाना हक दिए गए थे।

स्पीकर ने दोहराया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की शानदार विरासत और साहस भरे कारनामे लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे, जो उन्हें बेइंसाफी के विरुद्ध डटकर खड़े होने के लिए सदा प्रेरित करते रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को मजबूत कर रही पंजाब सरकार: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़: महिला-केंद्रित कल्याण और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य भर की महिलाओं में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को…

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

नई दिल्ली/पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, क्योंकि केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई बैठक के बाद केंद्र ने राज्य को बिजली और कोयले की…

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

नई दिल्ली/पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, क्योंकि केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई बैठक के बाद केंद्र ने राज्य को बिजली और कोयले की…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…