पंजाब में आज से 153 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, कुल संख्या 1,245 हुई
होशियारपुर: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की सेहत क्रांति के तहत आज से 153 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर में नए आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे। इन…

होशियारपुर: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की सेहत क्रांति के तहत आज से 153 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर में नए आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे। इन क्लीनिकों के शुरू होने के साथ ही राज्य में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1,245 हो जाएगी।
मुफ्त दवाइयां और जांच की सुविधा
आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 107 आवश्यक दवाइयां और 47 प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध होंगे। इससे लोगों को अपने आसपास ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और इलाज पर होने वाले खर्च का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।
करोड़ों लोगों को मिल चुका है लाभ
पंजाब सरकार के अनुसार, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से अब तक 6.48 करोड़ ओपीडी सेवाओं का लाभ दिया जा चुका है। इसके अलावा, 3.63 करोड़ से अधिक मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट किए जा चुके हैं।
सरकार का कहना है कि नए क्लीनिकों के शुरू होने से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और बढ़ेगा। इसका उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बाबा बंदा सिंह बहादुर के जन्म दिवस पर पंजाब विधानसभा स्पीकर ने किया नमन
चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने आज महान सिख योद्धा और जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के पावन जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा के फूल अर्पित किए। स्पीकर संधवां ने लोगों को इस महान जरनैल…
महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को मजबूत कर रही पंजाब सरकार: डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़: महिला-केंद्रित कल्याण और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य भर की महिलाओं में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को…
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
नई दिल्ली/पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, क्योंकि केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई बैठक के बाद केंद्र ने राज्य को बिजली और कोयले की…
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
नई दिल्ली/पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, क्योंकि केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई बैठक के बाद केंद्र ने राज्य को बिजली और कोयले की…
