विश्व जागरण
Top News

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी दलों के नेताओं पर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता शांति के साथ देश के विकास में…

VishwajagranVishwajagran
October 10, 2026
3 min read
विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी दलों के नेताओं पर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता शांति के साथ देश के विकास में योगदान दे रही है, लेकिन कुछ राजनीतिक समूह देश के माहौल को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों की गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता उनके उद्देश्यों को समझ रही है।

नितिन नवीन ने कहा, “नमस्कार। साथियों, आज देश में बेहद ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। देश की एक सौ चालीस करोड़ जनता जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सबका सहयोग दे रही है, उसको अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है और ये कौन कर रहे हैं? ये दो अराजकतावादी समूह जिसमें एक इंडी गठबंधन के नेता राहुल गांधी जी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि देश में अस्थिरता पैदा करने की प्रतिस्पर्धा करने वाले समूहों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर जनता के फैसले को स्वीकार करने के बजाय देश को अस्थिर करने की योजना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “आज पूरी तरह से ये कौन लोग हैं? जिनको जनता ने नकार दिया। चाहे वो राहुल गांधी का इंडी गठबंधन हो, चाहे अरविंद केजरीवाल हो और उनका ग्रुप हो। जनता ने जब इनको नकार दिया, लोकतंत्र ने इनको सजा दी। तो उस सजा को पचाने के, उससे सीखने के बजाय आपने इस देश को अस्थिर करने का मंसूबा बना दिया।”

नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि विपक्षी समूह अपने राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर भी देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद भारत लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन विपक्ष को देश की प्रगति और उन्नति रास नहीं आ रही है। उनके मुताबिक, भारत की बढ़ती ताकत और विकास को बाधित करने की कोशिशें की जा रही हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने भारत के आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा, “जिस प्रकार से आज भारत आत्मनिर्भर भारत के रूप में, सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है, आप इसको देख नहीं पा रहे हैं और जिस प्रकार से विदेशी ताकतों के इशारे पे आप इसको अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, मैं स्पष्ट रूप से आपको कहता हूं - भारत के लोकतंत्र में इतनी ताकत है, जितने देशभक्त हमारे राष्ट्रभक्त हैं वो सब मिलकर आपके मंसूबे को...” उन्होंने विश्वास जताया कि लोकतंत्र की ताकत और देशभक्त नागरिकों के सहयोग से देश को अस्थिर करने की कोशिशों को नाकाम किया जा सकेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश 'रूल ऑफ माफिया' से मुक्त हुआ है और 'रूल ऑफ लॉ' लागू हुआ है। वर्ष 2017 से पहले कानून-व्यवस्था और निवेश को लेकर संदेह रहता था। माफिया से विकास बाधित था। सरकार ने…

आडवाणी को सीने में संक्रमण, आईसीयू में चल रहा इलाज

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय पूर्व उप प्रधानमंत्री की स्थिति स्थिर बताई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार…

मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में “बदलती जलवायु में हिमालयः आपदाएं, सतत विकास एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि…

‘डिग्री से मिलती है सपनों को उड़ान’, छात्रों से बोले भगवंत मान

आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) में मंगलवार को 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।…