आडवाणी को सीने में संक्रमण, आईसीयू में चल रहा इलाज
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय पूर्व उप प्रधानमंत्री की स्थिति स्थिर बताई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार…

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय पूर्व उप प्रधानमंत्री की स्थिति स्थिर बताई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार सुबह अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मुलाकात कर आडवाणी की सेहत के बारे में जानकारी ली।
डॉक्टरों की निगरानी में आडवाणी
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, आडवाणी को शाम करीब 7:30 बजे भर्ती कराया गया था। उन्हें पल्मोनरी विभाग में रखा गया है और फिलहाल आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी उनकी देखरेख कर रहे हैं। अस्पताल का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।
इस साल मई में भी कराना पड़ा था भर्ती
आडवाणी को इससे पहले मई में भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उम्र से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें कुछ दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था। हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
भाजपा अध्यक्ष से उप प्रधानमंत्री तक का सफर
लालकृष्ण आडवाणी ने भाजपा में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह तीन अलग-अलग अवधियों में पार्टी अध्यक्ष रहे। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में उन्होंने 1998 से 2004 तक गृह मंत्री के रूप में काम किया। इसके बाद 2002 से 2004 तक वह उप प्रधानमंत्री भी रहे। भारतीय राजनीति में उनका लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है।
2024 में भी आईसीयू में किया गया था भर्ती
दिसंबर 2024 में आडवाणी को जांच और उपचार के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उस दौरान भी उनका इलाज डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में हुआ था। अस्पताल ने तब उनकी हालत स्थिर बताई थी। 17 दिसंबर को जारी जानकारी में कहा गया था कि उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें आईसीयू से सामान्य देखरेख में स्थानांतरित किया जा सकता है।
फिलहाल, आडवाणी का अस्पताल में उपचार जारी है और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश 'रूल ऑफ माफिया' से मुक्त हुआ है और 'रूल ऑफ लॉ' लागू हुआ है। वर्ष 2017 से पहले कानून-व्यवस्था और निवेश को लेकर संदेह रहता था। माफिया से विकास बाधित था। सरकार ने…
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में “बदलती जलवायु में हिमालयः आपदाएं, सतत विकास एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि…
‘डिग्री से मिलती है सपनों को उड़ान’, छात्रों से बोले भगवंत मान
आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) में मंगलवार को 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।…
अराजकता से बाज आए कांग्रेस, वरना जो बचा है वह भी गंवा देगी : मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उसे देश में अराजकता का पर्याय बताया है। उन्होंने चेताया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए देश में अराजकता फैलाने से बाज नहीं आई तो…
