पंजाब के डेयरी विकास विभाग में 23 कर्मचारियों को मिली नौकरी, खुड्डियां ने दिए नियुक्ति पत्र
• वर्ष 2022 से अब तक डेयरी विकास विभाग में 98 युवाओं को मिली नौकरी : खुड्डियां मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत…

• वर्ष 2022 से अब तक डेयरी विकास विभाग में 98 युवाओं को मिली नौकरी : खुड्डियां
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डेयरी विकास विभाग में नवनियुक्त 23 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। वर्ष 2022 से अब तक विभाग में कुल 98 भर्तियां की जा चुकी हैं। इन नवनियुक्त कर्मचारियों में 20 सेवादार तथा तीन स्वीपर-कम-चौकीदार शामिल हैं।
नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण की भावना से निभाने के लिए प्रेरित किया।
युवाओं के सशक्तीकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए स. खुड्डियां ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के पदभार संभालने के बाद से अब तक 70,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं।
स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने वर्ष 2022 से अब तक डेयरी विकास विभाग में की गई भर्तियों का विवरण देते हुए बताया कि इनमें 56 डेयरी विकास निरीक्षक (ग्रेड-2), सात क्लर्क, तीन क्लर्क (आईटी), पांच स्टेनोटाइपिस्ट, दो सहायक केमिस्ट, दो ड्राइवर, 20 सेवादार तथा तीन स्वीपर-कम-चौकीदार शामिल हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बाबा बंदा सिंह बहादुर के जन्म दिवस पर पंजाब विधानसभा स्पीकर ने किया नमन
चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने आज महान सिख योद्धा और जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के पावन जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा के फूल अर्पित किए। स्पीकर संधवां ने लोगों को इस महान जरनैल…
महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को मजबूत कर रही पंजाब सरकार: डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़: महिला-केंद्रित कल्याण और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य भर की महिलाओं में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को…
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
नई दिल्ली/पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, क्योंकि केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई बैठक के बाद केंद्र ने राज्य को बिजली और कोयले की…
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
नई दिल्ली/पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, क्योंकि केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई बैठक के बाद केंद्र ने राज्य को बिजली और कोयले की…
