CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम
सीजेपी आम आदमी पार्टी की बी टीम है. इन दावों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि आप देश के 140 करोड़ लोगों और पंजाब के 3.5 करोड़ लोगों की A टीम है. भगवंत मान ने यह बयान इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में बात…

सीजेपी आम आदमी पार्टी की बी टीम है. इन दावों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि आप देश के 140 करोड़ लोगों और पंजाब के 3.5 करोड़ लोगों की A टीम है. भगवंत मान ने यह बयान इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में बात करते हुए दिया है.
मान ने अपने खास अंदाज में कहा है कि दीपक ने पहले AAP के लिए काम किया था. पार्टी का सीजेपी से कोई रिश्ता नहीं है. उन्होंने कहा, वह लड़का दीपके पहले हमारी पार्टी में था. उसने हमारी सोशल मीडिया टीम में काम किया. फिर छोड़ दिया. बाद में वह अमेरिका चला गया.
2020 में सोशल मीडिया टीम में शामिल हुए थे दीपके
भगवंत मान ने कहा कि 2020 में आप की सोशल मीडिया टीम में वह शामिल हुए. जहां उन्होंने राजनीतिक संदेश देने का एक ऐसा तरीका डेवलप किया, जिसमें हास्य- व्यंग्य का मिश्रण था. मान ने कहा है कि हमारे विरोधियों ने हमें बार-बार किसी न किसी दल से जोड़ने की कोशिश की है.
हमें बीजेपी-कांग्रेस की बी-टीम कहा गया: मान
उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस की बी टीम कहा जाता था. हमें बीजेपी की बी टीम कहा गया. मुझे नहीं पता यह क्या है. लोग कई तरह की बातें करते हैं. आप की अपनी राजनीतिक पार्टी है. हम किसी बी टीम या सी टीम नहीं है. हम देश के 140 करोड़ लोगों और पंजाब के 3.5 करोड़ लोगों की A टीम हैं. हम पंजाब के लोगों के साथ है.
दीपके कह चुके, हम स्टूडेंट की A टीम हैं
इससे पहले दीपके भी इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं. दीपके कह चुके हैं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं कांग्रेस की बी टीम हूं. कुछ लोग कहते हैं कि मैं आप की बी-टीम हूं. मुझे लगता है कि इन लोगों को एक साथ बैठकर तय करना चाहिए कि मैं किसकी बी टीम हूं. हमारे हिसाब से हम स्टूडेंट की A-टीम हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश 'रूल ऑफ माफिया' से मुक्त हुआ है और 'रूल ऑफ लॉ' लागू हुआ है। वर्ष 2017 से पहले कानून-व्यवस्था और निवेश को लेकर संदेह रहता था। माफिया से विकास बाधित था। सरकार ने…
आडवाणी को सीने में संक्रमण, आईसीयू में चल रहा इलाज
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय पूर्व उप प्रधानमंत्री की स्थिति स्थिर बताई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार…
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में “बदलती जलवायु में हिमालयः आपदाएं, सतत विकास एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि…
‘डिग्री से मिलती है सपनों को उड़ान’, छात्रों से बोले भगवंत मान
आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) में मंगलवार को 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।…
