विश्व जागरण
Top News

करवा चौथ की पूजा कब करें, चांद देखकर व्रत कैसे खोलें? जानें सही विधि

Bindu Mishra
October 21, 2026
4 min read
करवा चौथ की पूजा कब करें, चांद देखकर व्रत कैसे खोलें? जानें सही विधि

Karwa Chauth 2026: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना से रखती हैं। कई जगह इस व्रत को पति भी अपनी पत्नी की लंबी आयु के लिए रखते हैं। इस दिन निर्जला उपवास करने की परंपरा है। आम तौर पर व्रत सूर्योदय से शुरू होकर चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने और पारण करने के साथ पूरा होता है। कुछ स्थानों पर यह व्रत अगले दिन सूर्योदय तक रखने की भी परंपरा है।

पहली बार व्रत रख रही हैं तो जानें पूजा का नियम

पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाले कपल या महिलाओं के लिए इसके नियम जानना जरूरी है। इस दिन माता गौरी, भगवान गणेश और भगवान शिव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां गौरी अखंड सौभाग्य की देवी हैं और उनकी कृपा से सुहाग की रक्षा व सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

12 से 13 घंटे तक रखा जाता है उपवास

करवा चौथ का व्रत सामान्य तौर पर 12 घंटे से ज्यादा समय का होता है। व्रती महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं। इस दौरान जल ग्रहण नहीं किया जाता, इसलिए इसे निर्जला व्रत कहा जाता है। चंद्रमा की पूजा करके अर्घ्य देने तक पानी पीने की मनाही होती है।

निर्जला व्रत में फल या दूध भी नहीं

कई लोगों के मन में सवाल होता है कि जब करवा चौथ पर पानी नहीं पी सकते तो क्या फल, दूध या दूसरी चीजें खाई जा सकती हैं। परंपरागत रूप से निर्जला व्रत में जल का सेवन ही नहीं, बल्कि फल, दूध और अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन भी नहीं किया जाता। यानी चंद्रमा को अर्घ्य देने तक कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता है।

पति भी पत्नी का साथ दें

पत्नी अगर पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं तो पति भी उनका साथ दे सकते हैं। इसके लिए पति उपवास रखें या कम से कम सात्विक आहार का पालन करें। इससे पत्नी को व्रत के दौरान मानसिक और भावनात्मक सहयोग भी मिलता है।

बीमार या गर्भवती महिलाएं रखें ध्यान

अगर कोई महिला बीमार है या गर्भवती है तो उसके लिए व्रत के नियमों में छूट रखी जा सकती है। ऐसी महिलाएं अपनी स्थिति के अनुसार फल, पानी, दूध आदि का सेवन करके व्रत रख सकती हैं। इसे लेकर मन में किसी तरह का अपराध बोध रखने की जरूरत नहीं है। धार्मिक दृष्टि से ईश्वर के लिए भावना अहम मानी गई है, केवल कठिन विधि का पालन नहीं।

सरगी से शुरू होती है व्रत की तैयारी

करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले सरगी खाने की परंपरा है। इस दौरान महिलाएं फल, दही, पोहा आदि खा सकती हैं। अगर नारियल, चाय या कॉफी लेनी हो तो वह भी सूर्योदय से पहले ली जाती है। इसके बाद सूर्योदय होते ही निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।

शाम को होती है करवा चौथ की पूजा

करवा चौथ की मुख्य पूजा दिन में नहीं, बल्कि शाम के समय की जाती है। सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल शुरू होता है और इसी दौरान माता गौरी, भगवान गणेश और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसके बाद व्रती महिलाएं चंद्रोदय का इंतजार करती हैं।

चंद्रमा को अर्घ्य देकर करें पारण

चंद्रोदय होने पर महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और पूजा करती हैं। इसके बाद जीवनसाथी के हाथों जल ग्रहण करके व्रत का पारण किया जाता है। हालांकि, जिन स्थानों पर करवा चौथ का व्रत अगले दिन सूर्योदय के बाद खोलने की परंपरा है, वहां महिलाएं स्थानीय मान्यता के अनुसार ही पारण करती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

Karwa Chauth 2026: अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ व्रत इस साल 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। सुहागन…

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी तिथियों का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इन दिनों मां दुर्गा की पूजा के साथ कन्या पूजन, हवन और व्रत पारण जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।…

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर को मनेगी दीपावली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस बार…

दुर्गाष्टमी या महानवमी, कब करें कन्या पूजन? जानें सही दिन और मुहूर्त

Kanya Puja 2026 Date: इस साल दुर्गाष्टमी और महानवमी एक ही दिन यानी 19 अक्टूबर, सोमवार को पड़ रही हैं। ऐसे में अगर नवरात्रि के नौ दिनों तक कन्या पूजा करना संभव नहीं है तो 19 अक्टूबर को विधि-विधान से कन्या पूजा की जा सकती…