विश्व जागरण
Top News

भारत से स्वदेश लौटेंगी शेख हसीना? नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन

Bindu Mishra
November 9, 2026
2 min read
भारत से स्वदेश लौटेंगी शेख हसीना? नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन

नई दिल्ली: भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) बनवाने के लिए नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से संपर्क किया है। उनके कानूनी सलाहकार ने इस संबंध में बांग्लादेश की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को औपचारिक पत्र भेजा है।

लंदन स्थित मैट्रिक्स चैंबर्स के बैरिस्टर स्टीवन पावेल्स केसी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शेख हसीना के मौजूदा पासपोर्ट और NID को अंतरिम सरकार तथा संबंधित अधिकारियों ने कथित तौर पर रद्द कर दिया है। इसलिए उनकी बांग्लादेशी नागरिकता के आधार पर नए दस्तावेज जारी किए जाएं।

कानूनी आधार पर रखी मांग

पत्र में बांग्लादेश के कानूनों के साथ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों के तहत नागरिकता और दस्तावेजों से जुड़े अधिकारों का हवाला दिया गया है। कानूनी प्रतिनिधि ने उच्चायोग से आवेदन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने और जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी देने की अपील की है।

दिसंबर में स्वदेश लौटने का इरादा

शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में हैं। वह पहले ही दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जता चुकी हैं। उनका कहना है कि वह स्वदेश पहुंचकर अदालत के सामने पेश होंगी और अपने खिलाफ लगे आरोपों का सामना करेंगी। उनके सहयोगियों ने भी संकेत दिया है कि वापसी की तारीख औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बताई जाएगी।

फिलहाल नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया गया आवेदन उनकी वापसी की योजना को लेकर महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। अब निगाहें बांग्लादेश उच्चायोग के अगले कदम पर टिकी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें