पाकिस्तान : महिला एंकर की घर में गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में

पाकिस्तान के रावलपिंडी में टीवी एंकर राबिया अहसान की उनके घर में गोली लगने से मौत हो गई। वह एक स्थानीय निजी टीवी चैनल से जुड़ी थीं। रविवार को गुलशनबाद इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने उनके पति को हिरासत में लिया है और एक संदिग्ध हथियार भी जब्त किया है।
कर्मचारी ने बताई गोली चलने की बात
‘डॉन’ के अनुसार, घर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि राबिया के पति ने गोली गलती से चलने का दावा किया था। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
फर्स्ट लेडी ने निष्पक्ष जांच की मांग की
पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी आसिफा भुट्टो-जरदारी ने राबिया की हत्या पर दुख जताते हुए पूरी और पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने रावलपिंडी में अगस्त में मृत मिलीं डिजिटल मीडिया एग्जीक्यूटिव हिना जावेद का भी जिक्र किया।
45 वर्षीय हिना के शरीर पर यातना के निशान मिले थे। आसिफा ने कहा कि उनके मामले की जांच के नतीजे भी अब तक सामने नहीं आए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
