विश्व जागरण
Top News

मौत की सजा के बीच बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, सरकार ने रखी ये शर्त

Bindu Mishra
November 24, 2026
2 min read

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को देश लौटने की योजना बनाई है। उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने मंगलवार को बताया कि हसीना ने अपनी वापसी के लिए विजय दिवस का दिन चुना है। वह अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं।

हसीना ने बांग्लादेश सरकार से दिल्ली से ढाका तक उनकी यात्रा के लिए सरकारी एयरलाइन 'बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस' का विमान उपलब्ध कराने की मांग की है। उनके प्रवक्ता के मुताबिक, जब 5 अगस्त 2024 को उन्हें बांग्लादेशी विमान से भारत लाया गया था, तो अब उनकी वापसी का इंतजाम भी सरकार को करना चाहिए।

बांग्लादेश सरकार ने दिया गिरफ्तारी का संकेत

हसीना की वापसी की योजना के बीच बांग्लादेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। एक मंत्री ने कहा है कि देश लौटने पर हसीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि उनकी वापसी प्रत्यर्पण प्रक्रिया के जरिए ही हो सकती है। ऐसे में 16 दिसंबर को उनकी प्रस्तावित वापसी पर अनिश्चितता बनी हुई है।

2024 के आंदोलन के बाद भारत आई थीं हसीना

बांग्लादेश में 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक करीब 1,400 लोगों की मौत हुई थी। आंदोलन के दबाव में 5 अगस्त 2024 को हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था और वह भारत आ गई थीं।

इसके बाद बांग्लादेश की युद्ध अपराध अदालत ने नवंबर 2025 में उन्हें उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई। उन पर छात्र आंदोलन के खिलाफ हिंसक कार्रवाई का आदेश देने का आरोप था, जिसे हसीना ने खारिज किया है। उनकी वापसी की घोषणा ने बांग्लादेश में राजनीतिक और कानूनी बहस को फिर तेज कर दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें