विश्व जागरण
Top News

सनातन पांडेय का सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का-पानी बंद कर देना चाहिए: भाजपा प्रवक्ता

Bindu Mishra
November 10, 2026
2 min read
सनातन पांडेय का सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का-पानी बंद कर देना चाहिए: भाजपा प्रवक्ता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय द्वारा कारसेवकों पर गोली चलवाने की घटना को जायज ठहराने वाले बयान पर भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों निहत्थे कारसेवकों की हत्या को जायज ठहराकर सनातन पांडेय ने उन परिवारों और सनातन धर्म को मानने वाले हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है, जिन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।अंकुश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज से उनका नाम औरंगजेब रखता हूं।

‘अखिलेश की चाटुकारिता में इतना भी मत गिरिए’-

अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव की चाटुकारिता में सनातन पांडेय इस हद तक गिर गए हैं कि अब सनातन को ही अपमानित कर रहे हैं। सपा ने हमेशा ही हिंदू धर्म को अपमानित किया है। उनके इस बयान से उनके परिवार को भी शर्मिंदगी महसूस होगी। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही अखिलेश को खुश करने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है।

‘हिंदू समाज सनातन पांडेय का बहिष्कार करे’-

भाजपा प्रवक्ता ने हिंदू समाज से अपील की कि सनातन पांडेय का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए और जिस दरवाजे पर भी वे जाएं, वहां से उन्हें दुत्कारकर बाहर कर देना चाहिए। अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि कारसेवकों की हत्या को जायज ठहराने वाला बयान निंदनीय है और इसे हिंदू समाज किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें