पांच कालिदास मार्ग पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, सीएम योगी से की मुलाकात
Bindu Mishra
November 25, 20261 min read

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर दोनों की मुलाकात करीब एक घंटे तक चली।
बाहर निकलने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ की माता के निधन का भी उल्लेख किया। हालांकि, मुलाकात का कोई विस्तृत ब्यौरा साझा नहीं किया गया है।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
