नूंह की समस्याओं पर मुख्यमंत्री से मिले जाकिर हुसैन, किया मंथन

नूंह की समस्याओं पर मुख्यमंत्री से मिले जाकिर हुसैन, किया मंथन

नूंह। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ज़ाकिर हुसैन ने गुरुवार काे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) से चंडीगढ़ में मुलाक़ात करते हुए मेवात की समस्याओं पर मंथन किया।

जाकिर हुसैन ने मुख्यमंत्री के समक्ष मेवात विश्वविद्यालय की स्थापना, मेवात फीडर कैनाल का निर्माण कार्य शुरू करने, नूँह से नौगांव बॉर्डर तक सड़क को फोरलेन करने निर्माण कार्य शुरू करने, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर उजीना में उतार-चढ़ाव के लिए मंजूर कट पर कार्य जल्द शुरू करने, गाँव मरोड़ा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर उतार चढ़ाव के लिए कट को मंजूर करने, मेवात क्षेत्र के लिए गुड़गांव से अलवर वाया नूँह-फिरोजपुर झिरका यात्री रेलवे लाइन का काम शुरू करने बारे , कोटला झील को पाँच हज़ार एकड़ में विकसित करने, केएमपी रेवासन के आस पास ट्रॉमा सेंटर को मंजूर करने, नूंह में हुडा सेक्टर स्थापित करने, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, गाँव छपेड़ा में मंजूरशुदा ड्राईविंग ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण कार्य शुरू करने आदि मांगों को उनके समक्ष रखा।

ज़ाकिर हुसैन ने मुख्यमंत्री से मेवात क्षेत्र के विकास और रोज़गार आदि से जुड़ी सभी माँगो को मंज़ूर करने और मंज़ूरशुदा माँगो पर काम शुरू करवाने का आग्रह किया ।

सभी मांगें मुख्यमंत्री के संज्ञान में हैं और वह उन्हें पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।