यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

यूपी में नौ सीनियर आईपीएस अफसरों (Transfer) के तबादले कर दिए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात सड़क सुरक्षा ए सतीश गणेश की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। वर्तमान जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उत्तर प्रदेश की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह जय नरायन सिंह को पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक वो पुलिस महानिदेशक/ अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पॉवर कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।