रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-पत्थलगांव की लोकेर जलाशय योजना (Loker Reservoir Scheme) के कार्यों के लिए 70 करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपये स्वीकृत किए गए है।
इस योजना से खरीफ एवं रबी की फसलों के लिए करीब 2055 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के निर्माण कार्य कराने मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
जशपुर: लोकेर जलाशय योजना के कार्यों के लिए 70 करोड़ स्वीकृत
