विश्व जागरण
Top News

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी ATS का बड़ा एक्शन, लखनऊ समेत 10 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

लखनऊ: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे शहजाद भट्टी के संदिग्धों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एटीएस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एटीएस की टीमों ने लखनऊ समेत प्रदेश के करीब 10 जिलों में संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी।…

VishwajagranVishwajagran
October 3, 2026
2 min read
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी ATS का बड़ा एक्शन, लखनऊ समेत 10 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

लखनऊ: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे शहजाद भट्टी के संदिग्धों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एटीएस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एटीएस की टीमों ने लखनऊ समेत प्रदेश के करीब 10 जिलों में संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 10 से 15 लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है।

10 जिलों में दबिश, संदिग्ध हिरासत में

एटीएस की कार्रवाई सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, अलीगढ़ और मेरठ समेत कई जिलों में चल रही है। एजेंसी का मकसद नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करने के साथ उनकी कथित भूमिका की पड़ताल करना है।

बताया जा रहा है कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एटीएस नए संदिग्धों तक पहुंच रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, पूछताछ में 150 से अधिक लोगों के बारे में जानकारी मिलने की बात कही गई है। इन लोगों की गतिविधियों और संपर्कों की जांच की जा रही है।

चार महीने में 52 गिरफ्तार

यूपी एटीएस के मुताबिक, पिछले चार महीनों में शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़ी कथित आतंकी गतिविधियों के मामलों में 52 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संपर्क करने और उन्हें नेटवर्क से जोड़ने के आरोप भी सामने आए हैं।

एटीएस अब संदिग्धों के सोशल मीडिया अकाउंट, चैट और अन्य संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की भूमिका और संभावित संपर्कों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें