विश्व जागरण
Top News

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

देहरादून। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश के बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड का कारोबार छह करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। दिसंबर 2023 में देहरादून में आयोजित…

VishwajagranVishwajagran
October 6, 2026
2 min read
हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

देहरादून। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश के बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड का कारोबार छह करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। दिसंबर 2023 में देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ब्रांड का शुभारंभ किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से उत्तराखंड की मातृशक्ति, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य गांवों में तैयार उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाकर स्थानीय उत्पादकों और महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को मजबूत करना है।

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के तहत राज्य के स्थानीय उत्पादों को एकीकृत ब्रांडिंग और आधुनिक पैकेजिंग के साथ बाजार में उतारा जा रहा है। वर्तमान में 83 उत्पाद इस ब्रांड से जुड़े हैं। इनमें दाल, अनाज, मिलेट्स, चावल, मसाले, शहद, तेल-घी, हर्बल एवं व्यक्तिगत देखभाल उत्पाद, बेकरी उत्पाद और हस्तशिल्प शामिल हैं।

ब्रांड की गतिविधियों से 55 क्लस्टर लेवल फेडरेशन के माध्यम से करीब 5,500 ग्रामीण महिलाएं सीधे जुड़ी हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होने वाले उत्पादों को बाजार उपलब्ध होने के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों के लिए आय के अवसर भी बढ़े हैं।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए देश-विदेश में पहुंच:

हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद अब स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ ब्लिंकिट, सीवीजी, इंस्टामार्ट और बिगबास्केट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इनकी उपलब्धता है। ब्रांड की अपनी वेबसाइट के माध्यम से देशभर में उत्पादों की खरीदारी की जा सकती है। अमेजन ग्लोबल के माध्यम से अमेरिका और कनाडा के बाजारों में भी उत्पाद पहुंचाए जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महानवमी पर उत्तराखण्ड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखण्ड में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में यह अवकाश घोषित किया गया। इस अवसर पर…

सीएम धामी ने विकास कार्यों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति, संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार को ₹49.95 लाख मंजूर

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। इसके तहत देहरादून में संसारी…

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की अहम भूमिका: सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखण्ड में उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच राज्य में स्टार्टअप की संख्या पिछले पांच वर्षों में लगभग 700 से बढ़कर 1700 से अधिक हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

अक्षय कुमार से जाह्नवी कपूर तक, उत्तराखंड में सितारों का जमावड़ा

देहरादून। उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम पर्वतीय वादियां, ऐतिहासिक स्थल और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत अब फिल्म निर्माताओं को तेजी से आकर्षित कर रही हैं। मसूरी और लैंढौर से लेकर नैनीताल तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों…