शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, मंत्री संजय निषाद ने दिया भरोसा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण की विसंगति दूर करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के लखनऊ स्थि आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदेश…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण की विसंगति दूर करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के लखनऊ स्थि आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने भर्ती का परिणाम संशोधित करने की मांग उठाई। इस दौरान मंत्री के आवास के बाहर ‘निषाद चाचा बाहर आओ’ के नारे गूंजते रहे। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भर्ती में आरक्षण की विसंगति के मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा। इसके लिए वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे और भर्ती प्रक्रिया को लेकर उनसे चर्चा भी करेंगे।
मंत्री ने अभ्यर्थियों से कहा कि उनका दर्द उनका अपना दर्द है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट में अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफी का जिक्र किया गया है। इंसाफ मांगना हर व्यक्ति का अधिकार है और लोकतंत्र में आंदोलन के माध्यम से अपनी मांग उठाना भी लोगों का अधिकार है। डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पिछड़ों और दलितों की समस्याओं के समाधान के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। इस मामले को कैबिनेट में चर्चा के लिए उठाकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
अभ्यर्थी भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों को दूर कर संशोधित परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि आयोग की रिपोर्ट के अनुरूप कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके। मंत्री से मुलाकात और आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
धरना प्रभारी नवीन चौधरी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्रमुख मांग राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन, भर्ती परिणाम में आवश्यक संशोधन, पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति और जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान तूफ़ान सिंह, आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी, अखिल कुमार, रंजना जायसवाल, राकेश साहनी, मनीष पटवा, सच्चिदानंद, आरती वर्मा सहित अन्य अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए
लखनऊ। कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं को कमजोरी समझने वाली केरल की अरुंधति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक सीख जिंदगी का नजरिया बदलने वाली बन गई। बचपन में योगी के एक वीडियो से उन्होंने समझा कि भावुक होना…
उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा को मिली मजबूती, बढ़े रोजगार के अवसर
देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा की मजबूती और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जुलाई 2021 से प्रदेश में तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना…
अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार को मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और…
योगी सरकार फैजुल्लागंज में लगातार चला रही बाढ़ राहत कार्य, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
लखनऊ। योगी सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और जनजीवन सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार…
