फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई श्री धर्मानुष्ठान सेवा समिति
लखनऊ। राजधानी के फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव से परेशान परिवारों की मदद के लिए श्री धर्मानुष्ठान सेवा समिति ने राहत अभियान चलाया। समिति की ओर से गणेश विहार और भार्गव कॉलोनी में प्रभावित परिवारों को 250 पैकेट…

लखनऊ। राजधानी के फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव से परेशान परिवारों की मदद के लिए श्री धर्मानुष्ठान सेवा समिति ने राहत अभियान चलाया। समिति की ओर से गणेश विहार और भार्गव कॉलोनी में प्रभावित परिवारों को 250 पैकेट खाद्य सामग्री और करीब 700 से 800 बोतल पेयजल वितरित किया गया। समिति के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता अपूर्व मिश्रा ने अन्य सदस्यों के साथ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं जानीं और जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
राहत सामग्री वितरण के दौरान अपूर्व मिश्रा ने कहा कि आपदा के समय जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक और मानवीय दायित्व है। जलभराव के कारण लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में सामाजिक संगठनों और समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर प्रभावित परिवारों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना ही समाज की वास्तविक शक्ति हैं। संकट के समय सामूहिक प्रयासों से ही प्रभावित परिवारों की कठिनाइयों को कम किया जा सकता है।
श्री धर्मानुष्ठान सेवा समिति पिछले करीब 30 वर्षों से फैजुल्लागंज के गायत्री नगर और भारत नगर के समीप शुक्ला पुलिया क्षेत्र में भगवान विष्णु के महायज्ञ का आयोजन करती आ रही है।
धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा में सक्रिय समिति ने बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के उद्देश्य से राहत अभियान चलाया। इस दौरान समिति के अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों ने भी राहत सामग्री वितरण में भागीदारी की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए
लखनऊ। कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं को कमजोरी समझने वाली केरल की अरुंधति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक सीख जिंदगी का नजरिया बदलने वाली बन गई। बचपन में योगी के एक वीडियो से उन्होंने समझा कि भावुक होना…
उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा को मिली मजबूती, बढ़े रोजगार के अवसर
देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा की मजबूती और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जुलाई 2021 से प्रदेश में तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना…
अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार को मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और…
योगी सरकार फैजुल्लागंज में लगातार चला रही बाढ़ राहत कार्य, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
लखनऊ। योगी सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और जनजीवन सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार…
