विश्व जागरण
Top News

प्रमुख सचिव ने राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक

देहरादून: प्रमुख सचिव, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में बैठक…

VishwajagranVishwajagran
October 15, 2026
2 min read
प्रमुख सचिव ने राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक

देहरादून: प्रमुख सचिव, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राजाजी नेशनल पार्क एवं फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय उद्यानों के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के क्षेत्रफल एवं विस्तार, जोनल मास्टर प्लान, निगरानी समिति तथा जोन के अंतर्गत प्रतिबंधित, विनियमित एवं अनुमत गतिविधियों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावों के सभी पहलुओं का गहन परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जोन के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के संबंध में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (SPCB) के स्तर पर भी आवश्यक कार्यवाही करने तथा संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

राजाजी नेशनल पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि इससे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आगामी कैबिनेट बैठक में मार्गदर्शन प्राप्त कर लिया जाए। साथ ही, उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के क्रम में विधिक परामर्श प्राप्त करते हुए राज्य की वर्तमान स्थिति के संबंध में एक सप्ताह के भीतर प्रतिउत्तर तैयार कर भेजना सुनिश्चित किया जाए। फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने क्षेत्र में आवाजाही एवं पर्यटकों की वहन क्षमता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारी, पर्यटन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से रिपोर्ट प्राप्त कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। प्रमुख सचिव ने कहा कि क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों, पर्यावरणीय संवेदनशीलता तथा स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावों का समुचित परीक्षण किया जाए।

ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव तैयार करते समय पारिस्थितिकी संरक्षण एवं स्थानीय जनभावनाओं के बीच संतुलन बनाए रखा जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय हितों का भी समुचित ध्यान रखा जा सके।

बैठक में सचिव वन सी. रविशंकर, पीसीसीएफ (वन्यजीव) श्रीमती नीना ग्रेवाल, सीसीएफ साकेत, निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व पंकज कुमार, डीएफओ केदारनाथ रजत सुमन, अपर सचिव अभिषेक रुहेला, अपर निदेशक पर्यटन श्रीमती पूनम चंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महानवमी पर उत्तराखण्ड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखण्ड में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में यह अवकाश घोषित किया गया। इस अवसर पर…

सीएम धामी ने विकास कार्यों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति, संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार को ₹49.95 लाख मंजूर

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। इसके तहत देहरादून में संसारी…

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की अहम भूमिका: सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखण्ड में उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच राज्य में स्टार्टअप की संख्या पिछले पांच वर्षों में लगभग 700 से बढ़कर 1700 से अधिक हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

अक्षय कुमार से जाह्नवी कपूर तक, उत्तराखंड में सितारों का जमावड़ा

देहरादून। उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम पर्वतीय वादियां, ऐतिहासिक स्थल और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत अब फिल्म निर्माताओं को तेजी से आकर्षित कर रही हैं। मसूरी और लैंढौर से लेकर नैनीताल तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों…