विश्व जागरण
Top News

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

लखनऊ: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और सुशासन के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में…

VishwajagranVishwajagran
October 14, 2026
2 min read
योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

लखनऊ: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और सुशासन के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और सुशासन को एक नई ऊर्जा मिली है।

रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के विचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में प्रयासों को अभूतपूर्व गति दी गई है।

प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विस्तार का जिक्र करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डों और मेट्रो सेवाओं जैसी प्रमुख परियोजनाओं को महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, इन सुविधाओं के विकास से उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन अधिक आसान हुआ है। इससे प्रदेश में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिली है। रामनाथ कोविंद ने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अंत्योदय की भावना के साथ विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण परिवारों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। साथ ही, उन्होंने विश्वास जताया कि इन पहलों से समाज के सभी वर्गों के लिए रोजगार और विकास के अवसर बढ़ेंगे तथा उत्तर प्रदेश में समावेशी विकास को मजबूती मिलेगी। 

Tags:up news

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

लखनऊ: लखनऊ के फैजुल्लागंज में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण हुए जलभराव जैसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री…

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शिक्षा की घोषित दुश्मन है। शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा और शिक्षकों का अपमान उसकी राजनीति का आधार रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय…