CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। दोनों…

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। दोनों मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन कर राष्ट्र के सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आरती की ।
इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर में मौजूद बच्चों को स्नेह के साथ चॉकलेट दी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कन्नौज की खाली कुर्सियों ने उधेड़ी सपा संगठन की बखिया, अखिलेश पर मंत्री असीम अरुण का तीखा प्रहार
बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध
लखनऊ: लखनऊ के फैजुल्लागंज में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण हुए जलभराव जैसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री…
बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शिक्षा की घोषित दुश्मन है। शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा और शिक्षकों का अपमान उसकी राजनीति का आधार रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय…
