BJP ने खोले 8 पत्ते, राज्यसभा उम्मीदवार तय
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और…

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है।
3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग
बीजेपी की जारी सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। उम्मीदवारों में दो महिलाएं भी हैं। वहीं, सामान्य वर्ग में दो ब्राह्मण और एक राजपूत उम्मीदवार शामिल हैं।
OBC वर्ग से एक-एक लोधी, पाल और कुर्मी उम्मीदवार को जगह दी गई है। धर्मपाल सिंह लोधी समुदाय से आते हैं और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
उम्मीदवारों के सामाजिक समीकरण पर फोकस
बीजेपी की सूची में अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। दो महिला उम्मीदवारों को भी राज्यसभा चुनाव में मौका मिला है। अब इन उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद यूपी की सियासत में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए
लखनऊ। कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं को कमजोरी समझने वाली केरल की अरुंधति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक सीख जिंदगी का नजरिया बदलने वाली बन गई। बचपन में योगी के एक वीडियो से उन्होंने समझा कि भावुक होना…
उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा को मिली मजबूती, बढ़े रोजगार के अवसर
देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा की मजबूती और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जुलाई 2021 से प्रदेश में तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना…
अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार को मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और…
योगी सरकार फैजुल्लागंज में लगातार चला रही बाढ़ राहत कार्य, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
लखनऊ। योगी सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और जनजीवन सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार…
