विश्व जागरण
Top News

गंगोत्री के कपाट 10 नवंबर को होंगे बंद, भैयादूज पर यमुनोत्री-केदारनाथ के दर्शन थमेंगे

Bindu Mishra
October 20, 2026
1 min read
गंगोत्री के कपाट 10 नवंबर को होंगे बंद, भैयादूज पर यमुनोत्री-केदारनाथ के दर्शन थमेंगे

देहरादून। चारधाम में गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर 10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट परंपरा के अनुसार भैयादूज पर्व पर 11 नवंबर को बंद किए जाएंगे।

केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त विजयदशमी पर्व पर मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में निकाला जाएगा। इसी मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि व मुहूर्त के साथ पंचपूजा व डोली यात्रा के कार्यक्रम भी घोषित होंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त सोमवार को नवमी तिथि को निकाला गया। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि धाम के कपाट 10 नवंबर को अमृत बेला में अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12:05 बजे बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा के लिए रवाना होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें