विश्व जागरण
Top News

चंडीघाट पर हुआ सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, मां को विदाई देते समय छलके सीएम योगी के आंसू

Bindu Mishra
November 21, 2026
1 min read
चंडीघाट पर हुआ सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, मां को विदाई देते समय छलके सीएम योगी के आंसू

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार (21 नवंबर 2026) को हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटे महेंद्र मोहन बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान सीएम योगी भावुक हो गए और मां की चिता के सामने खड़े होकर एकटक देखते रहे।

सावित्री देवी का पार्थिव शरीर पौड़ी गढ़वाल के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार लाया गया था। मुख्यमंत्री योगी ने मां की अर्थी को कंधा दिया और उनकी तस्वीर पर पुष्पमाला चढ़ाकर अंतिम श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता और संत मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने चंडीघाट पहुंचकर सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें