सलमान खान ने दिया फैंस को अपडेट, ‘दबंग 4’ और ‘मातृभूमि’ पर कही ये बात

सलमान खान ने अपनी चर्चित फिल्मों के सीक्वल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेता ने साफ कर दिया है कि ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट जरूर आएगा, लेकिन ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल बनाने की उनकी कोई योजना नहीं है। सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।
एबीपी को दिए इंटरव्यू में सलमान ने ‘दबंग 4’ को लेकर कहा कि इस फ्रेंचाइजी के अधिकार और फैसले उनके हाथ में हैं। इसलिए इसका अगला पार्ट जरूर बनाया जाएगा। हालांकि, ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल पर उन्होंने अलग रुख अपनाया।
सलमान के मुताबिक, ‘बजरंगी भाईजान’ की कहानी और उसका भावनात्मक प्रभाव काफी खास है। ऐसे में उसके स्तर को बनाए रखना आसान नहीं होगा। वह ऐसा सीक्वल नहीं बनाना चाहते, जिसकी तुलना पहली फिल्म से हो और दर्शकों को लगे कि उसमें पहले जैसी बात नहीं है।
इस वजह से चुनी ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट
इंटरव्यू में सलमान ने बताया कि ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट तय करते समय उन्होंने दूसरी बड़ी फिल्मों का भी ध्यान रखा। VFX का काम पूरा करने के लिए सही समय जरूरी था। साथ ही वह सूरज बड़जात्या, सनी देओल, शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली की फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचना चाहते थे।
‘मातृभूमि’ के बाद सलमान की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ ईद 2027 पर रिलीज होगी। फिलहाल अभिनेता का फोकस अपनी दिसंबर में आने वाली फिल्म पर है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
