विश्व जागरण
Top News

मां के निधन पर योगी को PM मोदी का फोन, राजनाथ और शाह ने भी दी श्रद्धांजलि

Bindu Mishra
November 20, 2026
1 min read
मां के निधन पर योगी को PM मोदी का फोन, राजनाथ और शाह ने भी दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर योगी आदित्यनाथ से बात कर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक संदेश साझा किए।

अमित शाह ने कहा कि मां का जाना ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। वहीं, राजनाथ सिंह ने इसे जीवन का सबसे बड़ा और असहनीय आघात बताया। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

शिवराज और नितिन नवीन ने भी दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने संदेश में कहा कि मां का साया जीवन का बहुत बड़ा संबल होता है और उनके जाने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पंचूर गांव में निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें