विश्व जागरण
Top News

सपा नेताओं पर बरसे इमरान मसूद, बोले- अपनी पार्टी के लिए बोलूंगा

Bindu Mishra
November 27, 2026
1 min read

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पार्टी की सीटों पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 105 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करेगी। मसूद ने तर्क दिया कि 2017 में पार्टी कमजोर स्थिति में थी, जबकि अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है।

गठबंधन में कांग्रेस को मिले उचित हिस्सेदारी

इमरान मसूद ने सपा नेताओं की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। अपनी पार्टी के लिए बोलना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में केवल कांग्रेस से त्याग की उम्मीद करना उचित नहीं है।

मसूद ने साफ कहा कि गठबंधन में सभी दलों को ईमानदारी से साथ आना चाहिए। वह कांग्रेस की हिस्सेदारी और हितों की आवाज उठाते रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें