सीएम धामी और हरभजन सिंह की मुलाकात, समसामयिक मुद्दों पर चर्चा
Bindu Mishra
November 12, 20261 min read

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और शानदार उपलब्धियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
