विश्व जागरण
Top News

लखनऊ: नौबस्ता में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन की मौत

Bindu Mishra
October 26, 2026
2 min read
लखनऊ: नौबस्ता में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन की मौत

लखनऊ। राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित नौबस्ता में सोमवार सुबह पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

डीसीपी वेस्ट जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, नौबस्ता निवासी ऋषभ शुक्ला और उसके पड़ोसी शिव तिवारी के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद ऋषभ शुक्ला ने गोलियां चला दीं। फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सिपाही ने बिना हथियार के पकड़ा आरोपी

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऋषभ शुक्ला को मौके से पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, सिपाही कार्तिक बिना हथियार के घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को दौड़कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से असलहा बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किए जाने की बात कही जा रही है।

लाइसेंस की जांच, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस यह पता लगा रही है कि बरामद पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध। लाइसेंस होने की स्थिति में उसकी प्रामाणिकता की भी जांच की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें