विश्व जागरण
Top News

AIIMS में डॉक्टरों के लिए निकली 93 फेलोशिप सीटें, 11 नवंबर तक मौका

Bindu Mishra
October 31, 2026
2 min read
AIIMS में डॉक्टरों के लिए निकली 93 फेलोशिप सीटें, 11 नवंबर तक मौका

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के तहत कुल 93 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।

एम्स के अनुसार, 93 सीटों में से 54 ओपन कैटेगरी और 39 स्पॉन्सर्ड कैटेगरी के लिए निर्धारित हैं। इस फेलोशिप के जरिए चयनित डॉक्टरों को संबंधित चिकित्सा क्षेत्र में एडवांस ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। प्रवेश के लिए परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

MD-MS से लेकर DM-MCh डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन

इस कार्यक्रम में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता विशेषज्ञता के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। कई विषयों में MD, MS या NMC से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री जरूरी है। इसके अलावा कुछ विशेषज्ञताओं में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद तीन साल का सीनियर रेजिडेंट या समकक्ष पद का अनुभव मांगा गया है।

कुछ विषयों में DM या MCh जैसी सुपर स्पेशियलिटी डिग्री भी अनिवार्य हो सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में अपनी चुनी हुई विशेषज्ञता की पात्रता ध्यान से पढ़नी चाहिए।

ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
2. जनवरी 2027 फेलोशिप प्रोग्राम का प्रॉस्पेक्टस खोलें.
3. अपनी योग्यता के अनुसार विशेषज्ञता और कैटेगरी चुनें.
4. रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
5. जरूरी दस्तावेज और अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करें.
6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें.
7. आवेदन की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.

ध्यान रखें: आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 शाम 5 बजे है, जबकि प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी पीईटी 2026: प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। पीईटी की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/2026 के तहत अभ्यर्थी अपनी…

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम…