विश्व जागरण
Top News

दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मानः मुख्यमंत्री

Bindu Mishra
November 5, 2026
1 min read
दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मानः मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आत्मीयता, उल्लास और लोकमंगल की भावना का पर्व है। इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को उपहार देते समय प्रदेश के हुनरमंद कारीगरों और शिल्पकारों को भी याद रखें। उनकी साधना से उत्तर प्रदेश की कला और शिल्प को विशिष्ट पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना ने प्रदेश की पारंपरिक कलाओं को नई पहचान दिलाई है। आज प्रदेश के निर्यात में ओडीओपी उत्पादों की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी है। वहीं, 81 जीआई टैग के साथ उत्तर प्रदेश की विशिष्ट उत्पाद परंपराएं वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली पर ओडीओपी उत्पादों को उपहार स्वरूप अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की समृद्ध विरासत और कारीगरों, शिल्पकारों एवं उद्यमियों के परिश्रम के प्रति सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें