विश्व जागरण
Top News

दीपोत्सव से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, अमित शाह के संभावित दौरे की भी होगी समीक्षा

Bindu Mishra
November 2, 2026
2 min read
दीपोत्सव से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, अमित शाह के संभावित दौरे की भी होगी समीक्षा

लखनऊ: अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर शहर पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा सात नवंबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के उद्देश्य से है।

मुख्यमंत्री के दौरे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित अयोध्या आगमन को लेकर भी विशेष चर्चा होगी। दीपोत्सव में अमित शाह के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री आयोजन की तैयारियों के साथ उनके संभावित दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी आकलन करेंगे। अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दीपोत्सव के लिए निर्धारित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करेंगे। उनके कार्यक्रम में साकेत महाविद्यालय का दौरा भी शामिल है।

दीपोत्सव के दौरान निकलने वाली झांकियों को इसी महाविद्यालय से रवाना किया जाना है। इसके बाद यात्री सुविधा केंद्र में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। बैठक में सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं सहित आयोजन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री के आगमन पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, पासवान, अमित सिंह, राधेश्याम त्यागी, अवधेश पांडेय बादल, कमलेश श्रीवास्तव, संजीव सिंह और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण और अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक के जरिए दीपोत्सव की तैयारियों की स्थिति का आकलन किया जाएगा, ताकि सात नवंबर के आयोजन से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें