गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना
Bindu Mishra
October 26, 20261 min read

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जनपद स्थित आदिबद्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
