विश्व जागरण
Top News

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

Bindu Mishra
October 28, 2026
2 min read
सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुलभ शौचालय का औचक निरीक्षण किया। देहरादून लौटते समय किए गए इस निरीक्षण के दौरान शौचालय में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिशासी अधिकारी (ईओ) को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना संबंधित विभागों और अधिकारियों की जिम्मेदारी है तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवप्रयाग धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय नागरिक आवागमन करते हैं। ऐसे में सार्वजनिक सुविधाओं का स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उपयोग के अनुकूल होना आवश्यक है।

उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित सार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई और उचित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि यात्रियों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित करें अधिकारी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालयों सहित आमजन की सुविधा से जुड़े सभी स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, उचित रखरखाव और प्रभावी निगरानी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि केवल जनसुविधाएं उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित संचालन और स्वच्छता बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन एवं पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें