विश्व जागरण
Top News

PDA को मजबूत करने में जुटी सपा, अखिलेश ने किए बड़े ऐलान

Bindu Mishra
October 26, 2026
2 min read
PDA को मजबूत करने में जुटी सपा, अखिलेश ने किए बड़े ऐलान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर दूसरे दलों से आए नेताओं का स्वागत किया। पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी, कुशाग्र शाक्य, विनोद शाक्य और बसपा से जुड़े राम बहादुर पाल समेत कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ली। अखिलेश यादव ने कहा कि इन नेताओं के जुड़ने से पूरब से पश्चिम तक राजनीतिक हलचल हुई है। उन्होंने नए सदस्यों को पीडीए का पिलर बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जीत बड़ी होने वाली है।

सफाई कर्मचारियों और गरीब परिवारों पर फोकस

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने और सफाई कर्मचारियों के हित में विशेष घोषणा करने की बात कही। अखिलेश ने यह भी कहा कि गरीब परिवारों को उनके घरों का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में काम होगा। जिनके पास आवास नहीं है, उनके लिए घर बनवाने की व्यवस्था की जाएगी।

दारा सिंह प्रजापति और कांशीराम के विचारों का जिक्र

अखिलेश यादव ने दारा सिंह प्रजापति का उल्लेख करते हुए कहा, “जिनके साथ दारा होंगे, अखाड़ा वही जीतेंगे।” उन्होंने राम नाम को लेकर भी टिप्पणी की। बसपा से आए दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी में कुछ लेने नहीं, बल्कि पार्टी के लिए काम करने आए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कांशीराम के विचारों पर चल रही है।

बदायूं में सपा को मजबूत करने की तैयारी

अखिलेश यादव ने कुशाग्र सागर के पार्टी में आने को सपा के लिए मजबूती बताया। विनोद शाक्य के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने बदायूं के दातागंज और आसपास के क्षेत्रों में समाज को जोड़ने में भूमिका निभाई है। पूर्व सांसद सलीम शेरवानी ने बदायूं की सभी सीटों पर सपा की जीत का भरोसा जताया।

शिवपाल यादव और शमीना प्रवीन ने भी रखी बात

वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी में आगे भी नए लोग शामिल होते रहेंगे और किसी नए सदस्य को निराश नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सरकार पर देश को बांटने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं, अमेरिका से आईं शमीना प्रवीन ने भारत को विश्व गुरु के रूप में देखे जाने की इच्छा जताई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें