लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देर रात को सात आईपीएस अफसरों का तबादला (Transfer) किया है। इससे कुछ घंटे पहले सात आईएएस, चार पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया था
शासन ने चार जिलों के पुलिस कप्तान समेत सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला (Transfer) किया है। डॉ. बृजेश कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक लखनऊ, फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय लखनऊ संबद्ध किया है। कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं बनाया है। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, ओमप्रकाश सिंह प्रथम को पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक लखनऊ से पुलिस अधीक्षक कासगंज, अभिनव त्यागी को अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर से पुलिस अधीक्षक भदोही और पाटिल निमिष दशरथ को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर भेजा गया हैं।
सात आईएएस के तबादले (Transfer)
तबादले के क्रम में लोक निर्माण विभाग के सचिव प्रकाश बिंदु को गृह विभाग भेजा गया है। प्रतीक्षा रात चल रहे लोकेशन को पीडब्ल्यूडी में सचिव का पदभार सौंपा गया है। महेंद्र प्रसाद को उत्तर प्रदेश पुनर्गठन सामान्य विभाग का विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक नीना शर्मा को सार्वजनिक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक बनाया गया है।
इनके अलावा सार्वजनिक उद्यम के महानिदेशक संजय कुमार को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के निदेशक बनाया है। धर्मार्थ कार्य विभाग की विशेष सचिव रघुवीर को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का विषय सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार को धर्मार्थ कर विभाग में विशेष सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला (Transfer)
शासन ने चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला (Transfer) भी किया है। इनमें झांसी मैं उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय को उप जिलाधिकारी गोंडा बनाया गया है। सुरेंद्र कुमार को मथुरा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद से मुक्त करते हुए अपर आयुक्त कानपुर मंडल, वेद प्रिय आर्य को उप जिलाधिकारी जालौन से हटाकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मथुरा और गुलाब सिंह को विशेष कार्य अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कुशीनगर भेजा है।
देर रात हिली प्रशासनिक कुर्सी, अभिमन्यु मांगलिक बने फतेहपुर के नए कप्तान
