विश्व जागरण
Top News

जनता ने मन बना लिया, पूरी तरह भाजपा के साथ है उत्तर प्रदेश : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज प्रस्थान से पूर्व लखनऊ में मीडिया बंधुओं से वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर भी शोक…

VishwajagranVishwajagran
October 8, 2026
2 min read
जनता ने मन बना लिया, पूरी तरह भाजपा के साथ है उत्तर प्रदेश : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज प्रस्थान से पूर्व लखनऊ में मीडिया बंधुओं से वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर सिनेमा जगत का बहुत बड़ा नाम थे। मराठी भाषी हों या हिंदी भाषी, सभी लोग उन्हें देखते थे और उनके अभिनय को पसंद करते थे। फिल्म जगत में उनकी पहचान एक जीवंत और महानायक के रूप में रही। नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी अधिकांश सीटों पर विजय प्राप्त करने जा रही है। राज्यसभा चुनाव के परिणाम और विधान परिषद चुनाव के आने वाले परिणाम इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा के आठ प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है और इसके लिए सभी भाजपा प्रत्याशियों को अग्रिम बधाई दी।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता ने अपना मन बना लिया है और वह पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी, अपराध, माफियागिरी, दंगागर्दी और परिवारवाद को प्रदेश की जनता अब स्वीकार करने वाली नहीं है। जनता विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण की राजनीति चाहती है और भाजपा की सरकार इन्हीं प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की राजनीतिक स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। राज्यसभा चुनाव में तीन सांसद जिताने का उनका सपना चूर-चूर हो गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल के बीच प्रदेश की जनता स्वयं अंतर देख रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित में निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संकल्पित है। जनता का विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें