विश्व जागरण
Top News

जय शाह को ICC अध्यक्ष के रूप में दूसरा कार्यकाल, भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई

Bindu Mishra
November 16, 2026
3 min read

जय शाह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुना गया है। उनकी पुनर्नियुक्ति पर भारतीय क्रिकेट जगत ने खुशी जताई है। बीसीसीआई से लेकर भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कई पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में विश्व क्रिकेट के और विस्तार की उम्मीद जताई।

BCCI ने बताया महत्वपूर्ण उपलब्धि

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर जय शाह को नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने उनके नेतृत्व, स्पष्ट दृष्टिकोण और क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि शाह का नया कार्यकाल विश्व क्रिकेट के लिए नई उपलब्धियां लेकर आएगा।

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आईसीसी अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व पर दोबारा भरोसा जताया जाना अपने आप में बड़ी बात है।

केएल राहुल, मिताली और हरभजन ने भी दी बधाई

डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि क्रिकेट के वैश्विक विकास और नए दर्शकों तक खेल को पहुंचाने में जय शाह की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को भी खेल के लिए बड़ा अवसर बताया।

केएल राहुल ने शाह को बधाई देते हुए क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई। पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने महिला क्रिकेट के विकास के लिए अवसर तैयार करने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी उन्हें नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

दिसंबर 2027 के बाद शुरू होगा नया कार्यकाल

जय शाह अगस्त 2024 में पहली बार आईसीसी अध्यक्ष चुने गए थे। उनका मौजूदा तीन वर्षीय कार्यकाल दिसंबर 2027 तक है। इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल शुरू होगा, जो दिसंबर 2030 तक चलेगा। आईसीसी संविधान के मुताबिक, अध्यक्ष अधिकतम दो तीन वर्षीय कार्यकाल तक पद पर रह सकता है।

शाह अक्टूबर 2019 से 2024 तक बीसीसीआई के सचिव रहे। इसके अलावा वह गुजरात क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। आईसीसी की वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों की समिति में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

2027 विश्व कप और ओलंपिक पर रहेगी नजर

जय शाह के नए कार्यकाल के दौरान क्रिकेट के सामने कई बड़े आयोजन होंगे। 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा। वहीं, 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होगी। ऐसे में क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय विस्तार, दर्शकों की भागीदारी और खेल के व्यावसायिक विकास पर आईसीसी का विशेष ध्यान रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

एमबाप्पे ने तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड, चैंपियंस लीग में 100 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे ने यूईएफए चैंपियंस लीग में नया इतिहास रच दिया है। वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 100 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। एमबाप्पे ने बुधवार को रोम के स्टेडियो…

अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी बार उतरेंगे मेसी, 21 साल के करियर पर लगेगा विराम

अर्जेंटीना मंगलवार को जब बेनिन के खिलाफ मैदान पर उतरेगा, तो दुनिया की नजर एक खिलाड़ी पर टिकी होगी। लियोनल मेसी राष्ट्रीय टीम की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे। ब्यूनस आयर्स का एस्टाडियो मॉन्यूमेंटल इस ऐतिहासिक विदाई का…