विश्व जागरण
Top News

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में अफसरशाही में फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Bindu Mishra
November 14, 2026
1 min read
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में अफसरशाही में फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देर रात काे 38 आईएएस अधिकारियाें का तबादला किया है। इनमें पांच जिलाें के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, सयुंक्त प्रबंध निदेशक के अधिकारी शामिल हैं। तबादलाें काे आगामी विधानसभा चुनाव-2027 से जाेड़कर देखा जा रहा है।

शासन ने जिन आईएएस अधिकारियाें के तबादले किए हैं, उनमें प्रथमेश कुमार काे सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वह लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे।

जाेगिंद्र सिंह काे विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति से जिलाधिकारी बिजनाैर, सुनील कुमार सिंह काे अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नाेएडा से जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन काे महाराजगंज का नया डीएम बनाया गया है।

वहीं, महाराजगंज के गाैरव सिंह साेगरवाल काे सिद्धार्थनगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा अनुज सिंह काे लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, वंदना त्रिपाठी काे अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल, संदीप कुमार काे मुख्य विकास अधिकारी मेरठ, प्रतिभा सिंह काे अपर आयुक्त कानपुर मंडल समेत 38 आईएएस अधिकारियाें के तबादले किए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें