केशव प्रसाद मौर्य ने स्वर्गीय पी.सी. जोशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

केशव प्रसाद मौर्य ने स्वर्गीय पी.सी. जोशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रयागराज/लखनऊ | उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज प्रयागराज प्रवास के दौरान पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर पहुँचे। उन्होंने प्रो. जोशी के पति पी.सी. जोशी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए।
शोक व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने कहा श्री पी.सी. जोशी जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे अपने अनुशासित जीवन, मिलनसार व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के लिए समाज में सदैव याद किए जाएंगे। उनका जाना शिक्षा और सामाजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री मौर्य ने प्रो. रीता बहुगुणा जोशी एवं अन्य शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने श्री जोशी के सरल और मृदुभाषी स्वभाव को याद करते हुए उन्हें एक आदर्श व्यक्तित्व बताया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।